अमृतसिद्धि योग 2021
मनुष्य के जीवन में ग्रह-नक्षत्र और दिन का बड़ा महत्त्व है। किसी के लिये कोई दिन शुभ होता है, किसी के लिये कोई तिथि, तारीख़ या नक्षत्र…
किन्तु सप्ताह के साथ दिनों में कुछ नक्षत्रों के संयोग से जो योग बनता है, उसे अमृतसिद्धियोग कहते हैं, जो हर किसी के लिये शुभ होता है।
हर व्यक्ति सोचता है किसी भी नये कार्य का शुभारम्भ अच्छे मुहूर्त में करें। वैसे तो हर दिन भगवान् के बनाये हुए हैं, किन्तु फिर भी किसी भी मांगलिक कार्य के लिये शुभ मुहूर्त देखा जाता है, उन शुभ मुहूर्तों में अमृत सिद्धि योग को प्राथमिकता दी जाती है। अमृत सिद्धि योग में विवाह, व्यापार सम्बन्धी समझौता, नौकरी के लिये आवेदन, ज़मीन, वाहन, स्वर्णादि की ख़रीदारी, प्रतिष्ठान (दुकान आदि) का शुभारम्भ, विदेश गमन जैसे नये कार्य को प्रारम्भ करना अत्यन्त शुभ माना जाता है।
वार और नक्षत्र के संयोग से अमृत सिद्धि योग बनता है। आइये जानें, किस नक्षत्र में कौन-सा वार आने पर अथवा कौन-से वार पर कौन-से नक्षत्र आने पर अमृत सिद्धि योग बनता है-
१) हस्त नक्षत्र यदि रविवार के दिन हो तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
२) मृगशिरा नक्षत्र यदि सोमवार के दिन पड़े तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
३) अश्विनी नक्षत्र मंगलवार के दिन हो तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
४) अनुराधा नक्षत्र बुधवार के दिन हो तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
५) पुष्य नक्षत्र यदि गुरुवार के दिन हो तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
६) रेवती नक्षत्र यदि शुक्रवार के दिन पड़े तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
७) रोहिणी नक्षत्र यदि शनिवार के दिन पड़े तो अमृत सिद्धि योग बनता है।
कुछ अमृत सिद्धि योग में कुछ कार्य नहीं करने चाहिये, उसका हमारे जीवन पर विपरीत असर पड़ता है।
• अमृत सिद्धि योग मंगलवार के दिन पड़े तो गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों को करना अशुभ माना गया है।
• यदि यह योग बृहस्पतिवार (गुरुवार) के दिन पड़े तो शादी-विवाह करना वर्जित माना गया है।
• शनिवार के दिन इस योग में यात्रा करना उपयुक्त नहीं माना गया है।
अमृतसिद्धि योग 2021 (तिथियाँ)
शनिवार, 23 जनवरी 21:32:48 से 31:13:10
सोमवार, 25 जनवरी 07:12:49 से 25:55:40
गुरुवार, 28 जनवरी 07:11:37 से 27:50:37
मंगलवार, 16 फरवरी 20:57:01से 30:58:19
शनिवार, 20 फरवरी 06:55:41से 32:43:40
सोमवार, 22 फरवरी 06:53:49 से 10:58:12
गुरुवार, 25 फरवरी 06:50:55 से 13:17:57
मंगलवार, 16 मार्च 06:30:28 से 31:31:39
शनिवार, 20 मार्च06:25:50 से 16:45:59
रविवार, 28 मार्च 17:36:33 से 30:15:24
मंगलवार, 13 अप्रैल 05:58:27 से 14:19:44
रविवार, 25 अप्रैल 05:46:15 से 25:55:25
बुधवार, 28 अप्रैल 17:13:39 से 29:42:36
रविवार, 23 मई 05:26:32 से 12:13:11
बुधवार, 26 मई 05:25:23 से 25:16:10
शुक्रवार, 04 जून 20:47:29 से 29:22:57
बुधवार, 23 जून 05:24:03 से 11:48:41
शुक्रवार, 02 जुलाई 05:26:52 से 30:13:56
शुक्रवार, 30 जुलाई 05:40:58 से 14:02:54
सोमवार, 27 सितम्बर 17:42:17 से 30:12:09
गुरुवार, 30 सितम्बर 25:33:31से 30:13:44
शनिवार, 23 अक्टूबर 21:53:30 से 30:27:13
सोमवार, 25 अक्टूबर 06:27:51 से 28:11:09
गुरुवार, 28 अक्टूबर 09:41:35 से 30:30:35
मंगलवार, 16 नवम्बर 20:15:06 से 30:44:53
शनिवार, 20 नवम्बर 06:47:15 से 31:36:18
सोमवार, 22 नवम्बर 06:48:52 से 10:43:54
गुरुवार, 25 नवम्बर 06:51:16 से 18:49:34
मंगलवार, 14 दिसम्बर 07:05:17 से 28:40:21
शनिवार, 18 दिसम्बर 07:07:42 से 13:48:34
रविवार, 26 दिसम्बर 29:26:08 से 31:12:06